होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली-मुंबई के बाद अब हरियाणा में सार्वजनिक तौर से होली मनाने पर रोक, सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी

दिल्ली-मुंबई के बाद अब हरियाणा में सार्वजनिक तौर से होली मनाने पर रोक, सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी

 

देशभर में कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ रहा है। ऐसे में रंग और उल्लास के त्‍योहार होली पर भी कोरोना वायरस का साया पड़ गया है। दिल्ली, मुबंई और उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी प्रदेश में सार्वजनिक तौर पर होली का त्योहार मनाने पर रोक लगा दी है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी है। इस संबंध में हरियाणा सरकार की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। दूसरी ओर, हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ और किसानों के समर्थन में त्योहार नहीं मनाने की घोषणा की है।  

प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी करते हुए कहा कि एक-दूसरे को रंग लगाने या गले मिलने से कोरोना फैल सकता है। इसलिए अपने घर पर रहकर सादे ढंग से ही होली का त्योहार मनाएं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

बता दे प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को लगातार सातवें दिन संक्रमितों की संख्या 100 से अधिक रही। बीते 24 घंटे में 186 नए संक्रमितों का पता लगा और एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि 94 लोग इस महामारी को मात दे कर अपने घर जा चुके है। अब तक जिले में 362 लोगों की मौत हो चुकी है और 61202 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 59661 ने कोरोना को मात दी।

यह भी पढ़ें- होली को लेकर UP सरकार ने जारी की गाइडलाइन, अब इन नियमों का करना होगा पालन


संबंधित समाचार