होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अगर आपको भी है चॉकलेट की आदत तो हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए कितना खतरनाक है कैंडी

अगर आपको भी है चॉकलेट की आदत तो हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए कितना खतरनाक है कैंडी

 

Chocolate Candy Side Effects:  बच्चे और बड़े सभी स्वाद लेकर चॉकलेट खाते हैं। शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां बच्चे चॉकलेट न खाते हों। चॉकलेट खाने में स्वादिष्ट लगती है और बच्चों को चॉकलेट, कैंडी जैसी रंग बिरंगी चीजें सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करती है। लेकिन जब आप इनके नुकसान जानेंगे तो आंखें खुलेंगी कि ये चीजें सेहत के लिए कितनी हानिकारक हैं। बच्चे की जिद पर आप जो चॉकलेट उसे खुश करने के लिए खिलाते हैं वो स्वीट पॉइजन है। जो धीरे-धीरे शरीर को बीमारियों का घर बना रही हैं। चॉकलेट खाने से सिर्फ दांत खराब नहीं होते बल्कि इससे डायबिटीज और हाइपरएक्टिव होने का खतरा भी बढ़ रहा है। डॉक्टर ने बताया कि चॉकलेट में कितनी चीनी और दूसरी हानिकारक चीजें मिलाई जाती हैं, जिससे इनका रंग और स्वाद बच्चों को इनकी लत लगा देता है।


बता दें की चॉकलेट में चीनी की मात्रा कहीं अधिक होती है। इसमें कृत्रिम रंग और प्रिज़र्वेटिव मिलाए जाते हैं जो लंबे समय में आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। बच्चों की कोमल उम्र में इन मीठी चीजों का अधिक सेवन मोटापा, दांतों की सड़न, पाचन संबंधी समस्या, डायबिटीज़ और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी कई दिक्कतें पैदा कर सकता है।

हो सकती हैं ये बीमारियां 

दांतों की सड़न - मीठा खाने के बाद मुंह में बैक्टीरिया शुगर को एसिड में बदल देते हैं, जिससे दांतों की एनामेल खराब हो जाती है और दांतों में सड़न पैदा हो सकती है।

मोटापा - चॉकलेट्स में हाई कैलोरी और दूसरे जरूरू न्यूट्रिएंट की कमी होने से वजन तेजी से बढ़ाती हैं। बचपन में ही ओवेसिटी का शिकार हो सकते हैं।

 डायबिटीज का खतरा- : चॉकलेट और कैंडीज में अधिक चीनी से इंसुलिन रेजिस्टेंस विकसित हो सकता है।

पाचन समस्या - कैंडी और चॉकलेट में फाइबर की कमी और फैट की अधिकता पाचन बिगाड़ सकती है।

इम्यूनिटी कमजोर - ज्यादा शुगर इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता को घटा सकती है, जिससे बार-बार संक्रमण का खतरा बढ़ता है।


ये जानकारी सामान्य है। जनता टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता। 


संबंधित समाचार