होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद आइसोलेशन में गई एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद आइसोलेशन में गई एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 

 

बॉलीवुड के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड के फेवरेट कपल एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी गर्ल फ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। सूत्रों के अनुसार अर्जुन और मलाइका का ब्रेक-अप हो गया है। इस कपल ने लगभग 4 साल तक साथ रहने के बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। हाल ही में ऐज गैप की वजह से दोनों को ट्रोल किया गया था जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

जब से उनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ीं थी तब से यह जोड़ी बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गई थी। काफी अटकलों के बाद दोनों ने 2019 में पब्लिकली अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसे आधिकारिक बनाने के बाद अर्जुन और मलाइका दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी बोल्ड और रोमांटिक तस्वीरें साझा करते थे। उन्हें साथ में कई बार स्पॉट किया गया है चाहे वह आउटिंग पर हो या डिनर डेट पर। दोनों साथ में काफी खुश नजर आते थे।

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन के साथ ब्रेकअप के बाद मलाइका पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गई हैं और बेहद दुखी हैं। मलाइका अरोड़ा अपने घर से 6 दिन से बाहर नहीं निकली हैं। वहीं उन्होंने कुछ समय के लिए दुनिया से दूर अकेले रहने का फैसला किया है। जबकि अर्जुन कपूर भी इन दिनों एक बार भी मलाइका से मिलने नहीं गए हैं और उन्हें उनके आसपास स्पॉट नहीं किया गया है।

मलाइका आमतौर पर अर्जुन के साथ इन फैमिली डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार उन्हें अर्जुन के साथ नहीं देखा गया जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गयी है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो मलाइका और अर्जुन ही जानते होंगे लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में यह अटकलें तेजी से लगाई जा रही है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें- Amazon Prime पर पुष्पा के हिंदी वर्जन का इंतजार हुआ खत्म, जानें कब से देख सकेंगे ये सुपरहिट फिल्म


संबंधित समाचार