होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Aastha Special Train:रेवाड़ी से 350 रामभक्त भगवान राम के दर्शन करने के लिए रामनगरी अयोध्या हुए रवाना

Aastha Special Train:रेवाड़ी से 350 रामभक्त भगवान राम के दर्शन करने के लिए रामनगरी अयोध्या हुए रवाना

 

Aastha Special Train: भगवान राम के दर्शन के लिए रेवाड़ी से आज करीब 350 रामभक्त रामनगरी अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। सभी श्रद्धालु आस्था एक्सप्रेस के द्वारा अयोध्या के लिए निकले। यह ट्रेन देर रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 5 मिनट रूकने का बाद ट्रेन रेवाड़ी से चली। 

वहीं अयोध्या जाने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्सुक्ता देखने को मिली। रामभक्त ट्रेन पकड़ने के लिए समय से पहले ही स्टेशन पर पहुंच गए थे। रामभक्तों ने करीब रात को 8 बजे सेही स्टेशन पर आना शुरू कर दिया था। 

बता दें कि यह ट्रेन अब 1 फरवरी को वापस रेवाड़ी पहुंचेगी। दर्शन के लिए जा रहे रामभक्तो के लिए रेलवे स्टेशन पर खान-पीने की व्यवस्था की गई थी। जिससे लोग काफी खुश नजर आए। इसके अलावा रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए अलग से बैठने का भी प्रबंध भी किया। उत्साहित रामभक्तों ने ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के दौरान राम-नाम के नारे भी लगाए जिससे पूरा महौल राममय हो गया। 
 


संबंधित समाचार