होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

AAP vs BJP: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक्शन पर CM केजरीवाल ने लगाई BJP पर आरोपों की झड़ी

AAP vs BJP: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक्शन पर CM केजरीवाल ने लगाई BJP पर आरोपों की झड़ी

 

AAP vs BJP: गुरूवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने जांच एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई पर भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि यदि केंद्र की सत्ता में काबिज BJP राज्य भर में सिमट कर रह गई और अगर आम आदमी पार्टी केंद्र की कुर्सी संभाल लेती है तो क्या PMLA  कानून भी उन पर लागू होगा।

वहीं CM  केजरीवाल ने तल्ख रूख में भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रत्येक वर्ष दिल्ली से केंद्र सरकार को करीब 2 लाख करोड़ रूपए का टैक्स मिलता है, किन्तु बदले में दिल्ली को सिर्फ 325 करोड़ रूपए की धन राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इतना तो देश को अंग्रेजों ने भी नहीं लुटा था जितना BJP  ने लूटा है।

बता दें, कि भाजपा ने जांच एजेंसियों को नया हथियार बना लिया है। पहले देश में दोषी पाए जाने पर लोग जेल जाते थे। लेकिन अब भाजपा चुनती है कि किसे जेल जाना है या किसे नहीं और केस से जुड़ी जांच बाद में होती है। भारत में एक केस को बंद होने में करीब 15 साल लगते है। जोकि अपने आप में बहुत खतरनाक है।

CM केजरीवाल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन का समर्थन करते हुए कहा कि बिना किसी आरोप के सिद्द हुए उन्हें जेल में डाला हुआ है। ऐसे कोई दो राय नहीं है कल को खुद उन्हें भी जेल भेज दिया जाए।

 ये भी पढ़ें-  पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, इमरान खान ने डाक मतपत्र से किया मतदान, पत्नी बुशरा चूकीं


संबंधित समाचार