होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कौन-कौन होगा शामिल...गौरी संग आमिर खान का निकाह होगा या लेंगे सात फेरे? सबकुछ जानिए यहां

कौन-कौन होगा शामिल...गौरी संग आमिर खान का निकाह होगा या लेंगे सात फेरे? सबकुछ जानिए यहां

 

Aamir Khan wedding: आमिर खान रविवार, 5 जुलाई को अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने खुद यह बात मीडिया के सामने कंफर्म की है। लेकिन आमिर खान गौरी संग निकाह करेंगे या हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेंगे? कपल की शादी में कौन-कौन मेहमान शामिल होंगे? और क्या उनकी दोनों एक्स वाइफ और बच्चे भी उनकी शादी में शरीक होंगे? चलिए, यहां सब जानते हैं।

आमिर-गौरी निकाह करेंगे या सात फेरे लेंगे?

आमिर खान ने मीडिया से बात करते हुए खुद बताया कि वे गौरी स्प्रैट के साथ किस तरह की शादी कर रहे हैं। दरअसल, एक्टर न तो निकाह करेंगे और न ही हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी करेंगे। बल्कि यह जोड़ी आमिर खान के घर पर रजिस्टर्ड मैरिज कर शादी के बंधन में बंधेगी। आमिर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “शादी 5 जुलाई को है। घर पर ही कर रहे हैं। बहुत ही छोटी शादी है। आप सभी की दुआ चाहिए कि हम खुश रहें और हमारा सफर अच्छा रहे। यह बहुत ही घरेलू समारोह होगा।”

आमिर-गौरी की शादी में कौन-कौन गेस्ट शामिल होंगे?

बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में उनका परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर ने अपनी शादी में किसी को इनवाइट किया है या नहीं, इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

आमिर-गौरी की शादी में एक्स वाइफ और बच्चे होंगे शामिल?

आमिर खान ने खुद बताया है कि उनकी शादी में उनके बच्चे शामिल होंगे। हालांकि, उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव इस वेडिंग में शरीक होंगी या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

आमिर की तीसरी पत्नी होंगी गौरी स्प्रैट

बता दें कि गौरी स्प्रैट आमिर खान की तीसरी पत्नी होंगी। आमिर की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं-जुनैद खान और इरा खान। हालांकि, 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर खान ने किरण राव से शादी की। इनका एक बेटा आजाद है। लेकिन 2021 में इनकी शादी भी टूट गई थी।


संबंधित समाचार