होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए Aamir Khan ने दिए 25 लाख, CM हिमंत ने कहा शुक्रिया

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए Aamir Khan ने दिए 25 लाख, CM हिमंत ने कहा शुक्रिया

 

असम (Assam) में बाढ़ के कारण हालात बेहद खराब हैं। बाढ़ की वजह से यहां लाखों लोगों की जान संकट में फंस गई है। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में देश भर से लोग असम की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड (Bollywood) भी पीछ नहीं है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Amir Khan) ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दरियादिली दिखाई है। आमिर खान ने असम में आई त्रासदी के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष में (Chief Minister Relief Fund) 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने आमिर खान को शुक्रिया कहते हुए एक नोट भी शेयर किया है। असम में बाढ़ के कारण करीब 21 लाख लोग इस भयानक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी है। उन्होंने हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। उनकी चिंता और मदद के लिए मैं दिल से उनका शुक्रगुजार हूं।'



असम की मदद के लिए आगे आ रहे लोग
असम की मदद के लिए अब लोग धीरे-धीरे आगे आ रहे हैं। बाढ़ और बारिश के कारण असम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। वहां के कई घरों और खेतों में पानी भर गया है। असम में कई परिवारों के लिए आजीविका का संकट भी पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee Biopic: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर बनाई जाएगी फिल्म, जानें क्या होगा नाम


संबंधित समाचार