होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- 2022 का UP विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- 2022 का UP विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

 

उत्तर प्रदेश में  साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बड़ा एलान किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूपी की जनता से सभी पार्टियों पर बारी-बारी से भरोसा जताया लेकिन सभी ने उनकी पीठ में छुरा भोंका। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई, लेकिन अपने घर भरने के सिवाय किसी ने यूपी के​ लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है।

दिल्ली के सीएम ने उत्तर प्रदेश की तमाम राजनीतिक पार्टियों पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज यूपी में सही और साफ नीयत वाली राजनीति की कमी है। ये केवल आम आदमी पार्टी दे सकती है। उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ठ नेताओं ने विकास से दूर रखा। इसलिए दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वो यूपी में अभी तक नहीं मिलीं। उन्होंने कहा कि यूपी में 'आप' की सरकार बनने पर वहां भी दिल्ली के विकास मॉडल को लागू करेंगे।

बता दें आम आदमी पार्टी ने अपने बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और फ्री बिजली-पानी के फॉर्मूले की बदौलत 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' ने 70 में 62 सीटें जीतकर दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाबी हासिल है। इसके पहले आप पार्टी दिल्ली, पंजाब, गोवा और हरियाणा में भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है। जहां दिल्ली और पंजाब में पार्टी को अच्छी सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest:नितिन गडकरी बोले-किसानों को मिलेगा न्याय, सरकार किसानों के अच्छे सुझाव करेगी स्वीकार


संबंधित समाचार