होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

5 Planet Alignment:आसमान में एक साथ नजर आए पांच ग्रह, देखें अद्भुत नजारे की तस्वीरें

5 Planet Alignment:आसमान में एक साथ नजर आए पांच ग्रह, देखें अद्भुत नजारे की तस्वीरें

 

5 Planet Alignment:आ लें चलें तुम्हें तारों के शहर में....जी हां आपने यूं तो चांद तारों के गानें  काफी सुने होंगे पर अगर मैं आपसे कहूं की आप अब जमीन पर रहकर चांद तारों की दूनिया को अपनी आंखों से देख सकते हैं। मंगलवार रात आसमान में बेहद अद्भुत नजारा दिखने को मिला। जहां आसमान में पांच ग्रहों को एक साथ देखा गया। आसमान में मार्स, मरकरी, जूपिटर, वेनस और यूरेनस परेड करते नजर आए। गौरतलब है कि एक साथ पांच ग्रहों को बिना किसी  टेलिस्कोप के देखा जा सकता था।

 

2004 में भी देखा गया था ये नजारा
बता दें कि इससे पहले ऐसा नजारा साल 2004 में देखा गया था पर इस बार यह मरकरी  को भी देखने का एक विशेष मौका था क्योंकि, यह ग्रह अक्सर सूर्य की तेज रोशनी के कारण छिप जाता है। खगोल वैज्ञानिकों (astrophysicists) ने बताया कि ऐसा नजारा अब दोबारा 2040 में दिखाई दे सकता है। हालांकि इस बार इन पांच कथित ग्रहों के अलावा Orion Constellation को भी देखा गया।

 

आसमान में 5 ग्रहों का अद्भुत नजारा
खगोलशास्त्र के जानकारों के अनुसार, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और यूरेनस 50 डिग्री के एक छोटे क्षेत्र में दिखे। सभी ग्रह चंद्रमा के पास एक कतार में नजर आएं, जोकि बेहद खूबसूरत नजारा रहा।  कतार में सबसे पहले जूपिटर नजर आया। इसके बाद वेनस, यूरेनस, मरकरी और मार्स नजर आए।  होराइजन लॉन से आधी रात तक लोगों को यह अद्भुत दृश्य दिखाई देगा। लेकिन कुछ ही समय बाद मरकरी और जूपिटर गायब हो जाएंगे। इस अद्भुत दृश्य को दुनियाभर के किसी भी कोने से देखा जा सकेगा।

 

सोमवार सुबह तक देखा जा सकता है यह अद्भुत नजारा
स्काई एंड टेलीस्कोप के एक बयान के अनुसार, सोमवार तक सूर्य के उदय के पहले बुध को देखा जा सकता है। ऐसे में सभी ग्रहों को देखने के लिए सूर्योदय के पहले का समय ही सही होगा। उस समय ये पांच ग्रह अर्धचंद्राकार आकृति में नजर आने वाले हैं।

जानें क्या है प्लेनेटरी अलाइनमेंट ?
प्लेनेटरी अलाइनमेंट का मतलब है जब कुछ ग्रह एक अलाइनमेंट में नजर आए। ये एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूज़न है। National Geographic के मुताबिक सारे ग्रह सूर्य के चारों तरफ घूमते हैं। जब ये ग्रह पृथ्वी की तरह सूरज के एक तरफ़ होते हैं तो ऐसा लगता है कि ग्रह आस-पास हैं। इन्हें बिना किसी स्पेशल इक्विपमेंट के देखा जा सकता है। दरअसल आसमान में दिखने वाले इस अद्भुत खगोलीय नजारे को प्लैनेट परेड या प्लैनेट्स एलाइनमेंट कहा जाता है। इससे पहले पिछले साल 24 जून 2022 को एक कतार में पांच ग्रहों को साथ देखा गया था। उस समय बुध, मार्स, शुक्र, वेनस और सैटर्न आसमान में एक साथ दिखाई दिए थे।
 


संबंधित समाचार