होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

महाराष्ट्र साइबर पुलिस का एक्शन, 370 रुपये बिरयानी विवाद में कई लोगों पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र साइबर पुलिस का एक्शन, 370 रुपये बिरयानी विवाद में कई लोगों पर मामला दर्ज

 

FIR Against Stand up Comedian Praneet More: '370 रुपये बिरयानी' कॉन्ट्रोवर्सी में जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस' फेम प्रणित मोरे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब वह कानूनी विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार को समन जारी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला महाराष्ट्र साइबर पुलिस के नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 36/2026 के तहत दर्ज किया गया है। विवाद में शामिल लोगों पर बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि प्रणित के क्राउड-वर्क शो की एक '370 रुपये बिरयानी' वाली क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें हिमांशु जांगड़ा नाम का एक लड़का अपनी डेट का किस्सा सुनाता नजर आया। हालांकि, इस दौरान उसने महिलाओं को लेकर अश्लील और अभद्र बातें कीं, जिसे लेकर उसकी जमकर आलोचना हो रही है। वहीं, हिमांशु को रोकने के बजाय प्रणित इसका समर्थन करते दिखाई दिए और उसके भद्दे कमेंट्स पर हंसते रहे। यही वजह है कि प्रणित भी लोगों के निशाने पर आ गए।

इसके अलावा, एक अन्य वीडियो में डॉ. सेजल पवार अपनी मेडिकल पढ़ाई से जुड़ा एक किस्सा सुनाती नजर आईं। उन पर आरोप है कि उन्होंने मेडिकल शिक्षा में इस्तेमाल होने वाले शवों और मृत लोगों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

माफी मांग चुके हैं प्रणित मोरे

बता दें कि प्रणित मोरे, डॉ. सेजल पवार और हिमांशु जांगड़ा इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। हालांकि, विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है और अब मामले में कानूनी जांच भी शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार