होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज को पूरे हुए 25 साल, लंदन में लगेगी शाहरुख और काजोल की प्रतिमा

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज को पूरे हुए 25 साल, लंदन में लगेगी शाहरुख और काजोल की प्रतिमा

 

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री काजोल की जोड़ी वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) को आज 25 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर लंदन में शाहरुख और काजोल की प्रतिमा लगाई जाएगी। यशराज फिल्मस के बैनर तले हिंदी सिनेमा को रोमांस और रिश्तों के एक अलग स्तर पर ले जाने वाले आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म (डीडीएलजे) 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान ने राज और काजोल ने सिमरन की भूमिका निभाई थी।

वही, अगले साल 2021 में लंदन के लीसेस्टर चौक पर  शाहरुख खान एवं काजोल की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। वही, यशराज फिल्म की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लीसेस्टर चौक पर स्थित ओडियोन सिनेमा के बाहर पूर्वी हिस्से के साथ ये प्रतिमा लगाई जाएगी। इस प्रतिमा का अनावरण अगले साल किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि काजोल एवं शाहरुख खान इस मौके पर उपस्थित होंगे। 

 

यह भी पढ़ें- राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म छलांग का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो


संबंधित समाचार