होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Forbes की दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची में भारत की 12 कंपनियां भी शामिल

Forbes की दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची में भारत की 12 कंपनियां भी शामिल

 

वर्ष 2018 की फोर्ब्स की प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची जारी हो गई है जिसमें भारत की 12 कंपनियां अपना स्थान बनाने में सफल रहीं।

 

वर्ष 2018 की शीर्ष 10 कंपनियां-

- मनोरंजन क्षेत्र की वॉल्ट डिज्नी सूची में पहले स्थान पर रही। वॉल्ट डिज्नी का बाजार पूंजीकरण165 अरब डॉलर है।

- होटल क्षेत्र की कंपनी हिल्टन दूसरे स्थान पर

- इटली की कार कंपनी फेरारी तीसरे स्थान पर

- वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी वीजा चौथे स्थान पर

- डिजिटल भुगतान कंपनी पेपाल पांचवें स्थान पर

- मीडिया कंपनी नेटफ्लिक्स छठे स्थान पर

- सीमेंस सातवें स्थान पर

- ऑनलाइन रिटेलर ऐमजॉन आठवें स्थान पर

- मैरियट इंटरनैशनल नौवें समथान पर

- मास्टरकार्ड दसवें स्थान पर

 

इस सूची में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा है। कुल 250 कंपनियों की सूची में 61 अमेरिकी कंपनियां हैं। जापान की 32 कंपनियां सूची में स्थान बनाने में सफल रही हैं। इसमें चीन 19 कंपनियों के साथ, फ्रांस 13 कंपनियों के साथ, भारत 12 कंपनियों के साथ और जर्मनी 11 कंपनियों के साथ इस लिस्ट में हैं।

 

फोर्ब्स की प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची में भारत की 12 कंपनियां

भारत के बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की सिर्फ एक कंपनी एचडीएफसी इस सूची में स्थान बना पाई है। वह सूची में 217वें स्थान पर है। प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची में शामिल अन्य भारतीय कंपनियों में इन्फोसिस 31वें, टाटा कंसल्टंसी सर्विसेज 35वें, टाटा मोटर्स 70वें, टाटा स्टील 131वें, लार्सन ऐंड टुब्रो 135वें, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 154वें, जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 156वें, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 164वें, एशियन पेंट्स 203वें, सेल 227वें और आईटीसी 239वें स्थान पर हैं।

 

 


संबंधित समाचार