होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को Tata की लग्जरी SUV गिफ्ट, नीतीश कुमार ने दिया 50 लाख का चेक

अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो वैभव सूर्यवंशी को Tata की लग्जरी SUV गिफ्ट, नीतीश कुमार ने दिया 50 लाख का चेक

 

Vaibhav suryavanshi get's tata curvv: बिहार के उभरते हुए क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए 22 फरवरी 2026 का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले वैभव को जहां राज्य सरकार ने सम्मानित किया है साथ ही टाटा मोटर्स की ओर से भी उन्हें एक लग्जरी कार गिफ्ट की गई है। 

वैभव सूर्यवंशी के यचीवमेंट्स की लिस्ट में अब एक महंगी कार का नाम भी जुड़ गया है. टाटा मोटर्स की तरफ से उन्हें Tata Curvv गिफ्ट की गई है। ये एक प्रीमियम एसयूवी कार है। यह शानदार कार वैभव को टाटा आईपीएल में 'बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीरीज' चुने जाने के बाद मिली है. पटना में मौजूद टाटा शोरूम में वैभव अपने पिता के साथ खुद इस एसयूवी की डिलीवरी लेने पहुंचे थे। 

नीतीश कुमार ने सौंपा 50 लाख का चेक

पटना के 'संकल्प सभागार' में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि वैभव की मेहनत और प्रतिभा ने भारतीय क्रिकेट में एक नई उम्मीद जगाई है। 

टाटा कर्व का डिजाइन

टाटा कर्व की सबसे बड़ी पहचान इसका 'कूपे' बॉडी स्टाइल है, जिसमें पीछे की छत नीचे की ओर झुकती हुई नजर आती है। ये डिजाइन अक्सर महंगी स्पोर्ट्स कारों में देखा जाता है, जो इसे सड़क पर एक शानदार और स्पोर्टी अपील देता है। इसमें फ्लश डोर हैंडल, बड़े 18-इंच की अलॉय व्हील्स और आगे-पीछे जुड़ी हुई LED लाइट स्ट्रिप्स दी गई हैं।  

एडवांस फीचर्स

कर्व में ग्राहकों को लेवल-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जो टक्कर रोकने और लेन में रहने में मदद करते हैं। कार के अंदर 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसी लग्जरी फीचर्स मिलते हैं. इसे 6 एयरबैग्स और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के भरोसे के साथ तैयार किया गया है। 


संबंधित समाचार