होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'मैं 24 घंटे मजाक नहीं करता, अब सिर्फ दो-तीन घंटे...' नामीबिया से मैच के बाद ईशान किशन का बयान

'मैं 24 घंटे मजाक नहीं करता, अब सिर्फ दो-तीन घंटे...' नामीबिया से मैच के बाद ईशान किशन का बयान

 

Ishan Kishan Statement : भारत ने नामीबिया को हराकर टी20 विश्वकप 2026 में अपना लगातार दूसरा मैच जीता और ग्रुप-ए में शीर्ष पर जगह बना ली। भारत की जीत में ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। ईशान ने 61 रन और हार्दिक ने 52 रन बनाए, जबकि वरुण ने तीन विकेट झटके। हालांकि, मैच के इतर ईशान किशन ने कुछ ऐसा कहा है, जिसने सभी को चौंका दिया है। 

आक्रामक बल्लेबाजी, तेज शुरुआत और आत्मविश्वास टीम को नई ऊर्जा

दरअसल, टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों सिर्फ अपने शॉट्स से नहीं, बल्कि अपनी सोच से भी चर्चा में हैं। नामीबिया के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ने के बाद उन्होंने माना कि करियर के उतार-चढ़ाव ने उन्हें पहले से ज्यादा परिपक्व बना दिया है। अब उनका फोकस मस्ती से ज्यादा जिम्मेदारी पर है। पिछले महीने टीम में वापसी के बाद ईशान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में पहली पसंद का विकेटकीपर बल्लेबाज बना दिया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, तेज शुरुआत और आत्मविश्वास टीम को नई ऊर्जा दे रहे हैं।

 "नहीं, सच कहूं तो मैं अब बदल चुका हूं"

मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर उसी पुराने बेफिक्र अंदाज में लौट आए हैं, ईशान ने साफ जवाब दिया, 'नहीं, सच कहूं तो मैं अब बदल चुका हूं। मजाक मुझे अभी भी पसंद है, मैं करता भी हूं, लेकिन पहले 24 घंटे करता था, अब सिर्फ दो-तीन घंटे ही करता हूं।' उनके इस बयान से साफ है कि वह अब अपने करियर को अलग नजरिए से देख रहे हैं। ईशान ने यह भी बताया कि अब उनकी प्राथमिकता साफ है। उन्होंने कहा, 'मैं बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ज्यादा ध्यान दे रहा हूं, जो टीम की मदद करेगा और मेरी भी। बाकी सब चीजें सेकेंडरी हैं, इसलिए मैं हर समय मजाक में नहीं रहता, खासकर गौति भाई के रहते।' यह टिप्पणी उन्होंने हल्के अंदाज में की, लेकिन संदेश गंभीर था, अनुशासन और फोकस।


संबंधित समाचार