होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Raksha Bandhan 2026:  सुबह, दोपहर या शाम… रक्षाबंधन पर किस समय राखी बांधना होता है सबसे शुभ?

Raksha Bandhan 2026:  सुबह, दोपहर या शाम… रक्षाबंधन पर किस समय राखी बांधना होता है सबसे शुभ?

 

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस साल रक्षाबंधन शुक्रवार, 28 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि राखी बांधने के लिए सुबह, दोपहर या शाम में कौन सा समय सबसे शुभ रहेगा, तो हम आपकी कंफ्यूजन को दूर करेंगे।

इस बार रक्षाबंधन काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन भद्रा का साया नहीं रहने वाला है। अक्सर कई लोगों के मन में इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती है कि सबसे अच्छा वक्त कौन सा है राखी बांधने का। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किस वक्त भाई को राखी बांधें, जो पूरा फल प्राप्त हो।

राखी बांधने का सबसे शुभ समय

ज्योतिष के अनुसार, राखी बांधने के लिए सुबह का समय सबसे सही और उत्तम माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह के समय नकारात्मक ऊर्जा नहीं होती है और पूजा-पाठ के लिए ये बेला सबसे पवित्र मानी गई है। सूर्योदय के बाद और पूर्णिमा तिथि के साये में सुबह का समय राखी बांधने के लिए सबसे श्रेष्ठ होता है। इस समय स्नान करके, साफ कपड़े पहनकर भाई को तिलक लगाना और राखी बांधना बहुत शुभ फल देता है।

हालांकि, अगर सुबह का मुहूर्त छूट जाए या किसी वजह से उस वक्त आप भाई को राखी न बांध पाएं, तो दोपहर या शाम को भी शुभ चौघड़िया या अभिजीत मुहूर्त देखकर राखी बांधी जा सकती है, बशर्ते उस समय राहुकाल या भद्रा न हो। अभिजीत मुहूर्त, जैसे दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे के आसपास, के समय राखी बांधते वक्त ध्यान रखें कि कोई अशुभ बेला या राहुकाल न चल रहा हो।

शाम के समय राखी बांध सकते हैं?

अगर भाई काम या ऑफिस से शाम को लौटते हैं, तो शाम के शुभ चौघड़िया मुहूर्त में भी राखी बांधी जा सकती है। शाम को राखी बांधते समय भी शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए। भद्रा काल में कभी भी राखी नहीं बांधनी चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ माना गया है। राहुकाल के दौरान भी राखी बांधने से बचना चाहिए। रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त को सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक राहुकाल रहेगा। ऐसे में इस समयावधि में राखी बांधने से बचें।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2026

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक है। इस साल भद्रा का साया सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो रहा है, इसलिए सुबह का पूरा समय राखी बांधने के लिए अत्यंत श्रेष्ठ और शुभ है। सुबह में राखी बांधने के लिए आपको 3 घंटे 51 मिनट का समय मिलेगा। पूर्णिमा तिथि सुबह 09:48 बजे समाप्त होगी। ऐसे में पूर्णिमा तिथि समाप्त होने से पहले राखी बांधना सबसे अच्छा और फलदायी रहेगा।

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। जनता टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।


संबंधित समाचार