Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन का पर्व हर साल पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। यह पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना के लिए उनके हाथ पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। वहीं, भाई अपनी बहन को वादा देते हैं कि वह उनकी जीवनभर रक्षा करेंगे। पिछले कुछ वर्षों से रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों के मन में थोड़ा कंफ्यूजन बना हुआ है। इस बार भी कुछ ऐसा की संयोग बना है। दरअसल, इस बार भी पूर्णिमा तिथि का संयोग दो दिन होने के चलते रक्षाबंधन की तारीख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है। आइए जानते हैं पंचांग की गणना के अनुसार, रक्षाबंधन की सही तारीख और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त। कहीं इस बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया तो नहीं है। पंचांग से जानें रक्षाबंधन की सही तारीख और राखी बांधने का मुहूर्त कब से तक रहेगा।
रक्षाबंधन 2026 कब है?
पंचांग की गणना के अनुसार, पूर्णिमा तिथि का आरंभ 27 अगस्त को सुबह में 9 बजकर 9 मिनट पर होगा और 28 तारीख को पूर्णिमा तिथि 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि का अनुसार, पूर्णिमा 28 अगस्त को है ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को ही मनाया जाएगा।
क्या रक्षाबंधन 2026 पर रहेगा भद्रा का साया ?
भद्रा के संदर्भ में शास्त्रों में बताया गया है कि चंद्रमा जब कुंभ राशि में संचार करते हैं। तब भद्रा धरती पर होती है। ऐसे में धरती पर शुभ कार्यों के लिए यह अच्छा समय नहीं माना जाता है। इसलिए भद्रा का त्याग करके ही कोई भी शुभ काम करने का विधान बताया गया है। इस बार पूर्णिमा तिथि दोनों दिन लग रही है 27 और 28 अगस्त को लेकिन, 27 तारीख को भद्रा का साया रहेगा। इस दिन पूर्णिमा तिथि के आरंभ के साथ ही भद्रा लग जाएगा। जो रात में 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। इसलिए भद्रा मुख पूर्णिमा में 28 तारीख को रक्षाबंधन का त्योहार मनाना शास्त्र सम्मत माना जा रहा है।
रक्षाबंधन 2026 शुभ मुहूर्त
28 तारीख को सूर्योदय के साथ पूर्णिमा तिथि लग रही है तो ऐसे में पूरे दिन पूर्णिमा तिथि मान्य होगी। इसलिए इस दिन पर राखी बांध सकते हैं। हालांकि, सबसे उत्तम रहेगा की जब तक पूर्णिमा तिथि व्याप्त है तब तक ही आप राखी बांध लें।