होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

प्रिया सरोज की फेक AI तस्वीरें वायरल, भाजपा नेता सहित 2 के खिलाफ मामला दर्ज

प्रिया सरोज की फेक AI तस्वीरें वायरल, भाजपा नेता सहित 2 के खिलाफ मामला दर्ज

 

Priya Saroj: उत्तर प्रदेश की मछली शहर से समाजवादी पार्टी का संसद और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज की एआई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनके साथ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई। इन तस्वीरों को लेकर सांसद प्रिया सरोज ने भारतीय जनता पार्टी के नेता समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सपा सांसद ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है, जिसके बाद ये मामला सुर्खियों में आ गया है। 

सपा सांसद ने एआई जनरेटेट मॉर्फ्ड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बीजेपी नेता आमोद सिंह और एडवोकेट विशाल सिंह के ख़िलाफ साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोनों पर उनके खिलाफ झूठी और भ्रामक सामग्री शेयर कने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे उनका सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है। 

सपा सांसद ने दर्ज कराया मुकदमा 

प्रिया सिंह ने अपनी शिकायत में इन दोनों के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गईं पोस्ट के स्क्रीन शॉट्स दिए हैं। सपा सांसद ने कहा कि 'नकली तस्वीरें, नाकाम साजिश, जौनपुर के BJP IT Cell प्रभारी और कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर AI-generated फर्जी तस्वीरें शेयर कर झूठा माहौल बनाने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। 

यह भाजपा की राजनीति नहीं-डर और घबराहट है। महिलाओं के विरुद्ध AI-generated cyber अपराध तेज़ी से बढ़ रहे हैं और यह उसी का उदाहरण है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है और इस प्रकार की हरकतों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रिया सरोज ने कहा एआई जनरेटेड तस्वीर बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।' 

आरोपी अमोद सिंह को जौनपुर बीजेपी का जिला मीडिया प्रभारी होने का दावा किया जा रहा है। प्रिया सरोज ने कहा कि इस तरह की पोस्ट से उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की गई है। एआई तस्वीरें बनाना और उन्हें सोशल मीडिया पर झूठ के साथ वायरल करना एक गंभीर अपराध हैं. उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रिया सिंह के शिकायत के बाद ये मामला चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर लोग सपा सांसद के साथ खड़े दिख रहे हैं।  


संबंधित समाचार