होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

‘ओवैसी भी हिंदू हैं’ बयान पर सियासी संग्राम, Asaduddin Owaisi ने दिया करारा जवाब

‘ओवैसी भी हिंदू हैं’ बयान पर सियासी संग्राम, Asaduddin Owaisi ने दिया करारा जवाब

 

Giriraj Singh On Owaisi: केंद्रीय कपड़ा मंत्री और BJP नेता गिरिराज सिंह ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी आज नहीं तो कल यह मान लेंगे कि वह हिंदू हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। 

गिरिराज सिंह का यह बयान धार्मिक पहचान और धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों से जुड़ा माना जा रहा है। उनके इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने सवाल उठाए कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, NEET पेपर लीक और बिहार के विकास जैसे बड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय नेताओं की तरफ से सांप्रदायिक बयान क्यों दिए जा रहे हैं। 

असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने BJP नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें गिरिराज सिंह ने कहा था कि ओवैसी आज नहीं तो कल मान लेंगे कि वह हिंदू हैं। ओवैसी ने इस बयान पर सीधे प्रतिक्रिया देने के बजाय कपड़ा उद्योग से जुड़े मुद्दों को उठाया और टेक्सटाइल सेक्टर की परेशानियों पर ध्यान दिलाया।ओवैसी ने कहा कि देश में कॉटन यार्न यानी सूती धागे की बढ़ती कीमतों से पावरलूम और छोटे बुनकरों की हालत खराब हो रही है। उन्होंने खास तौर पर वाराणसी, सूरत, मालेगांव और मुबारकपुर जैसे बड़े टेक्सटाइल हब का जिक्र किया, जहां हजारों छोटे कारोबारी और मजदूर इस संकट से प्रभावित हैं। 

कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ रही- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कपड़े की कीमतें बाजार में स्थिर हैं, लेकिन कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ रही है। इससे छोटे उद्योगों पर भारी दबाव पड़ा है। कई पावरलूम यूनिट बंद होने की कगार पर हैं और बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ गई हैं। ओवैसी ने केंद्र सरकार से मांग की कि कॉटन यार्न के एक्सपोर्ट पर रोक लगाई जाए ताकि घरेलू बाजार में कीमतें नियंत्रित रह सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कच्चे कॉटन पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी हटाई जानी चाहिए, जिससे उद्योग को राहत मिल सके. इसके अलावा उन्होंने कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट सेक्टर के लिए एक्सपोर्ट इंसेंटिव देने की मांग की। ओवैसी ने कहा कि चीन से आने वाले सस्ते उत्पादों की वजह से भारतीय उद्योग प्रभावित हो रहा है, इसलिए चीन पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई जानी चाहिए ताकि घरेलू कारोबार को बचाया जा सके। अपने शपथ ग्रहण को याद रखिए, और 'शुद्ध अंतःकरण' शब्द को भी याद रखिए। 


संबंधित समाचार