होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई जारी, तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई जारी, तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया भौकाल

 

Mirzapur The Movie: प्राइम वीडियो की पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। शुरू के दो दिन फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया था और तीसरे दिन (रविवार) भी भौकाल कायम रहा है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन स्टारर ये फिल्म अब 100 करोड़ क्लब से महज कुछ ही दूरी पर है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैकनिल्क की मानें तो तीसरे दिन इस पिक्चर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 32 करोड़ और शुक्रवार को यानी ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है।

चौथे दिन दिन 100 करोड़ क्लब

जिस हिसाब से ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे जाहिर है कि चौथे दिन ये पिक्चर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ये भारत की पहली ऐसी ओटीटी वेब सीरीज है, जिसे फिल्म का रूप दिया गया है। और जिस तरह वेब सीरीज का खुमार लोगों के ऊपर दिखा था, ठीक वैसा ही फिल्म को लेकर भी देखने को मिल रहा है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ स्टारकास्ट

गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, सोनल चौहान, कुलभूषण खरबंदा, हर्षिता गौर, अभिषेक बनर्जी और सुशांत सिंह जैसे बड़े सितारे भी नजर आए हैं। इन सभी को फिल्म में लोग पसंद कर रहे हैं और पहले दिन से ही पिक्चर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ बजट

‘मिर्जापुर: द मूवी’ फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इस पिक्चर को बनाने में तकरीबन 250 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म के सबसे महंगे एक्टर बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने 15 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है। वहीं अली फजल को 4 करोड़ और दिव्येंदु को 3 करोड़ रुपये मिले हैं।


संबंधित समाचार