होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, 24वें दिन ₹12.75 करोड़ की कमाई; ₹50 करोड़ के करीब फिल्म

हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, 24वें दिन ₹12.75 करोड़ की कमाई; ₹50 करोड़ के करीब फिल्म

 

Hanuman Ansh Box Office: दर्शक अब सिर्फ मार-धाड़ या कॉमेडी नहीं, बल्कि ऐसी कहानियां देखना चाहते हैं, जो उन्हें मन की शांति दें और अपनी संस्कृति से जोड़ें। यही वजह है कि आजकल लोगों को भगवान और भक्ति पर बनी फिल्में बहुत पसंद आ रही हैं। 2026 में आई फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी इसी लिस्ट में शामिल है। जुलाई के एंड में रिलीज हुई यह फिल्म संत नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी है। इसमें एक भक्त का अपने भगवान पर अटूट विश्वास दिखाया गया है। साथ ही, कैसे बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करना और सादगी से जीना ही असली भक्ति है, यह भी बताया गया है। यही वजह है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। ‘हनुमान अंश’ न सिर्फ HIT हो गई है, बल्कि 24वें दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है।

हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आई। जिसके मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने बीते दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। साथ ही, टोटल शोज की संख्या 5363 रही है। जबकि, पिक्चर का ग्रॉस कलेक्शन 47.33 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यानी कि अगर ऐसी ही कमाई चलती रही, तो जल्द ही फिल्म 50 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी। जो कि एक बड़ा माइलस्टोन होगा। क्योंकि 1.8-2 करोड़ में बनी पिक्चर पहले ही कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं रहा है। जिसका फायदा अब कारोबार में देखने को मिल रहा है।

‘हनुमान अंश’ का चमत्कार देख सब हैरान

जिस फिल्म की शुरुआत 10 लाख रुपये से हुई थी, वो 24वें दिन करोड़ों में कारोबार कर लेगी, किसने सोचा होगा। फिल्म का नेट कलेक्शन भी अब 40.13 करोड़ रुपये हो गया है। सबसे खास बात है कि पिछले वीकेंड का फिल्म को पूरा-पूरा फायदा हुआ है। जी हां, जहां शनिवार को पिक्चर ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं टोटल 4137 टिकट बुक हुए थे। साथ ही, ऑक्यूपेंसी रेट 53 परसेंट रहा है। जबकि, संडे को फिल्म ने थिएटर्स में धमाल मचा दिया है। जी हां, फिल्म की ऑक्यूपेंसी 55 परसेंट रही है। जबकि, 12.75 करोड़ रुपये की टोटल कमाई हुई है। दरअसल, फिल्म ने 5363 टोटल टिकट बुक किए हैं।

दरअसल, ‘हनुमान अंश’ अभी जैसा कमा रही है, अगर वीक डेज में भी पिक्चर कुछ करोड़ का बिजनेस करती है, तो जल्द ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। साथ ही, पिक्चर के लिए और कमाई करना भी आसान हो जाएगा। हालांकि, अब तक की सबसे ज्यादा कमाई फिल्म ने 24वें दिन ही की है। जी हां, पिक्चर ने 12.75 करोड़ रुपये कमाए हैं, जितना अब तक किसी दिन कलेक्शन नहीं हुआ था।


संबंधित समाचार