होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में लगातार बढ़ रहा शीतलहर का असर, 12 स्थानों पर रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से कम

हिमाचल में लगातार बढ़ रहा शीतलहर का असर, 12 स्थानों पर रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से कम

 

Himachal Weather:  हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ से मैदान तक ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। प्रदेश में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। राज्य में 12 स्थानों पर रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दाैरान मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बरठीं, बिलासपुर, पालमपुर व नेरी में शीतलहर दर्ज की गई। शिमला में भी न्यूनतम तापमान बीते दिन के मुकाबले आज कम रहा। इससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।

राजधानी शिमला में भी रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में पारा माइनस -10.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यहां घरों की पानी की पाइपें जम गई हैं। किन्नौर और ऊंचाई वाले इलाकों में भी हालात ऐसे ही हैं। राजधानी शिमला में भी रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहीं सुबह के समय सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में कोहरे का सिलसिला जारी है।

प्रदेश में आगामी 15 जनवरी तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में आगामी 15 जनवरी तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहींऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में 13 जनवरी तक सुबह व शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वहीं कुछ स्थानों पर 9 व 10 जनवरी को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  उधर, सोलंगनाला से लेकर अटल टनल व कोकसर में बर्फ देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। बारिश नहीं होने से पहाड़ी भागों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है।


संबंधित समाचार