होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

13 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

13 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1542 - इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया।

1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।

1601 - लंदन में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया।

1633 - इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया। वैज्ञानिक गैलीलियो गैलीलि अपने मुकदमे के लिए रोम आए।

1688 - स्पेन ने पुर्तग़ाल को एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया।

1689 - विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।

1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।

1713 - दिल्ली के सुल्तान जहाँदारशाह की हत्या गला घोंट कर की गई।

1739 - करनाल के युद्ध में नादिरशाह की फ़ौज ने मुग़ल शासक मुहम्मद शाह की सेना को हराया।

1788 - भारत में ज्यादतियों के लिए वारेन हेस्टिंग्स पर इंग्लैंड में मुकदमा चलाया गया।

1795 - अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।

1820 - फ़्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई।

1856 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा।

1861 - नेपल्स के फ़्रांसीसी द्वितीय ने ग्यूसेपी गैरिबाल्डी के आगे हथियार डाले।