664 - प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेन त्सांग का निधन हुआ।
1679 - जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1783 - इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।
1870 - फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
1900 - अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
1904 - क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
1917 - मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
1922 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
1924 - रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
1931 - मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
1961 - ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1970 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1994 - सरायेवो के बाजार में नरसंहार हुआ। सरायेवो के मुख्य बाजार में एक मोर्टार बम के फटने से 68 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हुए थे।
2004 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
2006 - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।