होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

New York में RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध, जोहरान ममदानी ने जताई आपत्ति

New York में RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध, जोहरान ममदानी ने जताई आपत्ति

 

Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने शहर के मैडिसन स्क्वायर में होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख के कार्यक्रम का विरोध किया है। हालांकि, भारतीय मूल के ममदानी ने हालांकि स्वीकार किया कि उन्हें पक्का नहीं पता कि क्या शहर के प्रशासन के पास क्या निजी तौर पर आयोजित होने वाले किसी कार्यक्रम को रद्द करने करने का अधिकार है या नहीं। RSS प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर में एक निजी कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करने वाले हैं।

ममदानी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं रैली का समर्थन नहीं करता, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या शहर के पास किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार है।" ममदानी ने ये बात RSS के मैडिसन स्वाक्यर गार्डन में होने वाले कार्यक्रम और उसके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कही। उनसे पूछा गया कि क्या यह कार्यक्रम रद्द किया जाना चाहिए।

ममदानी ने की भारत की बात

न्यूयॉर्क के पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर ममदानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी भारतीय मूल की पृष्ठभूमि के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "मैं यहाँ हमारे शहर के इतिहास के पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर के तौर पर भी खड़ा हूं। मेरी मां का परिवार अभी भी भारत में है। मेरे परिवार ने मुझे भारत की जो छवि दिखाई और जिसे देखते हुए मैं बड़ा हुआ, वह एक विविधतापूर्ण समाज की थी- एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य जो भारत के हर व्यक्ति के अपनेपन में विश्वास रखता था।"

ममदानी ने RSS को लेकर जताई चिंता

ममदानी ने आगे कहा, "सच कहूं तो किसी देश के बारे में ऐसी सोच रखने वाले आंदोलन का बढ़ना बहुत चिंताजनक है, जो दूसरों को अलग-थलग करने या बाहर रखने पर आधारित हो। और इसलिए मैं इसका कड़ा विरोध करता हूं- न केवल एक भारतीय-अमेरिकी के तौर पर बल्कि एक ऐसे शहर के मेयर के तौर पर भी जो हर व्यक्ति के अपनेपन में गहराई से विश्वास करता है, चाहे उनका रंग, पंथ, धर्म, आस्था कुछ भी हो या वे कहीं से भी आए हों।"

ममदानी की ये टिप्पणियां तब आई हैं, जब मोहन भागवत मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। यह अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के तीन देशों के उनके दौरे का पहला पड़ाव है। RSS चीफ 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन में भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाले हैं। यह कार्यक्रम RSS के शताब्दी वर्ष ग्लोबल आउटरीच से जुड़ा है।

रैली रद्द करने के सवाल पर बोले ममदानी

एक अन्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममदानी से सीधे पूछा गया कि क्या मोहन भागवत की रैली रद्द की जानी चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि शहर के पास निजी कार्यक्रम में दखल देने का अधिकार है। मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे ने एक राजनीतिक रूप से ले लियाहै। कुछ दिन पहले ही धार्मिक स्वतंत्रता पर सलाह देने वाली अमेरिकी संस्था US कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) ने RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।


संबंधित समाचार