होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ जाकिर नाइक ने उगला जहर, कहा- मिलेगी दर्दनाक सजा

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ जाकिर नाइक ने उगला जहर, कहा- मिलेगी दर्दनाक सजा

 

फ्रांस के नीस शहर में हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस्लाम पर जो विवादित टिप्पणी की है उसका दुनियाभर के इस्लामिक देश में विरोध हो रहा है। इस बीच इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने मैक्रों के खिलाफ भड़काऊ और विवादित बयान दिया है और कहा कि अल्लाह के बंदे को गाली देने वालों को दर्दनाक सजा मिलेगी। 

अपने फेसबुक पोस्ट में जाकिर नाइक ने लिखा, 'अल्लाह के दूत को गाली देने वालों को एक दर्दनाक सजा मिलेगी।' जिस तरह से मैक्रों के खिलाफ मुस्लिम देश लामबंद हो रहे हैं, जाकिर नाइक के पोस्ट को भी उसी के संदर्भ में देखा जा रहा है। क्योंकि इस्लाम को लेकर अभी मैक्रों ने ही टिप्पणी की है। बता दें कि इससे पहले भी जाकिर नाइक कई बार विवादित बयान दे चुका है। कुछ दिन पहले ही जाकिर ने भारतीयों के खिलाफ जहर उगला था और कहा था कि पैगंबर मोहम्‍मद की आलोचना करने वाले भारत के गैर मुस्लिमों को मुस्लिम देशों को जेल में डाल देना चाहिए। उसने कहा कि पैगंबर की अलोचना करने वाले ज्‍यादातर लोग बीजेपी के भक्‍त हैं।

जाकिर नाइक ने कहा था कि अगली बार जब ये गैर मुस्लिम लोग खाड़ी देशों में मसलन कुवैत, सऊदी अरब या इंडोनेशिया में आएं तो उनकी जांच की जानी चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि इन्होंने कभी और कहीं पैगंबर या इस्लमा के बारे में अपमानजनक टिप्‍पणी तो नहीं की है। अगर उन्‍होंने ऐसा किया है तो उन्‍हें जेल में डाल देने चाहिए। इसके अलावा, जाकिर ने फ्रांस के सामानों का बहिष्कार करने का भी आह्वान किया था। 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने की BJP के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या,नड्डा बोले-व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान


संबंधित समाचार