होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

YouTuber Abhiyuday Mishra की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

YouTuber Abhiyuday Mishra की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

 

मशहूर यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा (YouTuber Abhiyuday Mishra Aka SkyLord) की बाइकिंग टूर के दौरान एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यूट्यूब की दुनिया में 'स्काईलॉर्ड' के नाम से फेमस अभ्युदय मिश्रा के लाखों की संख्या में सब्सक्राइबर थे। वहीं, उनकी मौत की खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाइक पर सवार होकर अभ्युदय मिश्रा मध्यप्रदेश के टूर पर निकले थे। इस दौरान नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर सोहागपुर के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अभ्युदय गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आनन फानन में उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उनका यह टूर खुद मध्य प्रदेश के टूरिज्म विभाग ने स्पॉन्सर किया था। वहीं, 'स्काईलॉर्ड' को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

लाखों लोग करते थे फॉलो
बता दें कि अभ्युदय मिश्रा के यूट्यूब पर 14 लाख के करीब सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर उनके साढ़े तीन लाख के आसपास फॉलोअर्स हैं। अभ्युदय अपने यूट्यूब चैनल पर फ्री फायर गेम से संबंधित कंटेंट बनाया करते थे। वहीं, उनके ये वीडियोज लोगों को काफी पसंद आते थे। उनके एक-एक वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। अब उनकी मौत के बाद फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार यूट्यूबर की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Mahesh Babu की मां का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज


संबंधित समाचार