होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच अब पहलवानों ने रखा मौन व्रत

Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच अब पहलवानों ने रखा मौन व्रत

 

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर तानाशाही करने के आरोप लगाते हुए टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत कई पहलवानों का दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना जारी हैं।

धरने में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित करीब 30 पहलवान शामिल हैं। इस बीच कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर आरोपों के बाद पहलवान अब मौन व्रत पर हैं।

बता दें कि पहलवानों ने संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से ही दोनों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी के बाद खेल मंत्रालय ने इस मामले में भारतीय कुश्ती संघ से 72 घंटों के भीतर जवाब मांगा है।  

 


संबंधित समाचार