होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

World War 3: रूस-यूक्रेन विवाद से शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे

World War 3: रूस-यूक्रेन विवाद से शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे

 

रूस और यूक्रेन के बीच में जंग का ऐलान कर दिया। जंग के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में भी भूचाल आ गया है। रूस-यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद सेंसेक्स अब 1814.65 प्वाइंट या 3.17 प्रतिशत टूटकर 55,417.41 के स्तर पर पहुंच गया है। 

बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1300 प्वाइंट से ज्यादा टूटकर खुला। सुबह बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 55,750 प्वाइंट के आसपास कारोबार कर रहा था। निफ्टी 350 प्वाइंट से ज्यादा गिरकर 16,700 के नीचे लुढ़क चुका है।

ज्ञात हो कि बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बंद होते-होते इसमें मंदी देखी गई। दिन का कारोबार खत्म होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 68.62 प्वाइंट (0.12 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 57,232.06 प्वाइंट पर बंद हुआ। NSE निफ्टी भी 28.95 प्वाइंट (0.17 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,063.25 पर था। इस तरह बाजार लगातार छठे दिन मंदी के साथ बंद हुआ।

यूक्रेन पर रूस के हमले और युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। साल 2014 के बाद पहली बार क्रूड ऑयल की कीमत में इतना बड़ा इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें- चुनाव खत्म होते ही क्या बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?


संबंधित समाचार