कैंसर एक घातक बीमारी है। कई बार हम इस बीमारी को पहचानने में देरी कर देते है जिसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति की मौत हो जाती है। लेकिन अगर कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान की जाएं तो इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए हम आज आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचानने में आपकी मदद करेंगे ताकि आप इस बीमारी के प्रति जागरुक हो जाएं। तो चलिए जानते है कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारें में।
ऐसे करें कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान
लगातार खांसी आना
खांसी आने के कई कारण होते है, जैसे वायरल संक्रमण, अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और यहां तक कि गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (JERD) भी लगातार खांसी आने का कारण होता है। लेकिन अगर आपकी खांसी लगातार बिगड़ रही है और उसके साथ आपके सीने में दर्द और खांसी में खून आ रहा है तो समझ जाए की ये लंग्स या थायरोइड कैंसर की निशानी हो सकती है।
अचानक बिना वजह वजन घटना
अगर आपको बिना किसी मेहनत या डाइटिंग के अचानक आपका वजन घटता दिखे तो आप चौकन्ने हो जाए क्योंकि यह निशानी कैंसर के मुख्य लक्षणों में से एक है। ऐसे में अगर आप खुद में इस बदलाव को महसूस करें, तो बिना देरी किए तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी (ACS) का कहना है कि पेट, पैनक्रिया, एसोफैगस और फेफड़ों को प्रभावित करने वाले कैंसर के साथ महत्वपूर्ण वजन घटाने अक्सर होता है।
शरीर में गांठ का दिखना, शरीर के किसी हिस्से में गांठ या सूजन
.jpg)
कैंसर का एक आम लक्षण शरीर में उभरने वाली गांठे भी हो सकती है। हांलाकि सभी गांठें कैंसर का संकेत नहीं देती बल्कि बड़े, कठोर, और स्पर्श करने में दर्द रहित गांठ और अचानक सूजन वाली गांठे कैंसर रोग का संकेत दे सकती है। ये गांठ कैंसर या सिस्ट में बदल जाती है। ये गांठें शरीर के स्तन या गर्दन में हो सकती है और बाहों और पैरों में भी दिखाई देती है।
लंबे समय तक दर्द की समस्या
शरीर के किसी भी हिस्से में लंबे समय तक दर्द बना रहना भी कैंसर की निशानी हो सकती है। अगर दवाई या अन्य उपचार से आपको दर्द में राहत नहीं मिल रही है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। लगातार शरीर में दर्द रहने का मतलब है कि कैंसर शरीर में फैलने लगा है। यह दर्द ओवेरियन कैंसर और बोन कैंसर का संकेत हो सकता है।
गले में लंबे समय तक दर्द
.jpg)
अगर किसी व्यक्ति के गले में लंबे समय तक दर्द है, तो ये लक्षण लारिंजल कैंसर के हो सकते हैं। अगर आपको आवाज में बदलाव, खांसते समय काफी दिक्कत होना, गले में गांठ होने का एहसास होना और सांस लेने में कठिनाई होने जैसी दिक्कते होती हैं। तो ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।