होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Anand Vihar Station पर महिला से ठगी, रेलवे कर्मचारी पर पैसे हड़पने का आरोप-Video Viral

Anand Vihar Station पर महिला से ठगी, रेलवे कर्मचारी पर पैसे हड़पने का आरोप-Video Viral

 

Anand Vihar Station News: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला, जो काफी साधारण परिवार से लग रही है, रेलवे कर्मचारियों पर टिकट के पैसों की हेरफेरी का आरोप लगा रही है.

महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

महिला का कहना है कि जब वह टिकट खिड़की पर टिकट लेने गई, तो वहां मौजूद कर्मचारी ने पैसों के लेन-देन में चालाकी की. वीडियो में महिला काफी परेशान दिख रही है और कह रही है कि उसने मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी फोन किया है. वह कहती है, "हम इसकी पूरी शिकायत करेंगे, पुलिस के आने का इंतज़ार है."

इसी दौरान वीडियो में दिखता है कि एक शख्स आकर महिला से कहता है कि उसे अंदर बुलाया जा रहा है, लेकिन महिला वहां जाने से मना कर देती है. उसका मानना है कि उसके साथ गलत हुआ है और वह अब पीछे नहीं हटेगी.

रेलवे ने दिया कार्रवाई का भरोसा

वीडियो के वायरल होने और लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मामले को लेकर एक्शन लेने की बात कही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी. 

स्टेशनों पर लगातार बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं

यह कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्टेशनों से यात्रियों के साथ बदसलूकी या पैसों की हेराफेरी की खबर आई हो. नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार जैसे बड़े स्टेशनों पर अक्सर यात्रियों को टिकट काउंटर या दलालों के जरिए परेशान किए जाने की खबरें आती रहती हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर गरीब यात्रियों के साथ ऐसा बर्ताव कब रुकेगा? लोगों का कहना है कि कम पढ़े-लिखे और गरीब तबके के लोगों को अक्सर निशाना बनाया जाता है, जिसकी वजह से रेलवे की छवि खराब हो रही है.

 


संबंधित समाचार