होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Travis Head के साथ Virat Kohli ने जो किया, क्या उसपर BCCI लेगी अब एक्शन, जानें

Travis Head के साथ Virat Kohli ने जो किया, क्या उसपर BCCI लेगी अब एक्शन, जानें

 

Virat Kohli Travis Head Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच के बीच विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच विवाद हो गया. मगर, मैच खत्म होने के बाद भी ये विवाद खत्म नहीं हुआ और विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हैंडशेक नहीं किया. विराट को अपनी इस हरकत के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. मगर, अब सवाल उठता है कि क्या विराट कोहली को नो हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी के कारण कोई सजा मिलेगी? आइए जानते हैं इसे लेकर क्या है आईपीएल का नियम...

SRH VS RCB के बीच खेले गए मैच के दौरान आरसीबी की पारी शुरू हुई. तब हैदराबाद की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे थे शिवांग कुमार. अय्यर उनकी गेंदों को निशाना बना रहे थे और इसी दौरान कोहली बार-बार मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे हेड की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे. इस दौरान वह काफी आक्रामक दिखाई दे रहे थे.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच के खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे. तब विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, लेकिन ट्रेविस हेड जब सामने आए, तो कोहली ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया और उनके पीछे मौजूद ईशान किशन के लिए हाथ बढ़ाए और उसी से हाथ हैंडशेक किया. जी हां, विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हैंडशेक नहीं किया, जिसके बाद से ही आईपीएल में नो-हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है .

NO-HANDSHAKE कॉन्ट्रोवर्सी के लिए क्या है IPL का नियम?

मैच के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच होने वाला हैंडशेक किसी नियम के अंतर्गत नहीं आता. बल्कि ये स्पोर्ट्समैनशिप दर्शाता है. नतीजन, विराट कोहली द्वारा ट्रेविस हेड से हैंडशेक न करने के चलते उनपर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा. जी हां, आईसीसी हो या बीसीसीआई, इसमें हैंडशेक को लेकर कोई नियम नहीं बनाया गया है. ये खिलाड़ियों की इच्छा पर निर्भर करता है. 


संबंधित समाचार