होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किसी भी होटल में क्यों नहीं होता 13 नंबर कमरा, जानिए इसके पीछे का रहस्य

किसी भी होटल में क्यों नहीं होता 13 नंबर कमरा, जानिए इसके पीछे का रहस्य

 

क्या आपको ट्रैवल का शौक है। अगर है तो आप अलग-अलग होटल में भी रुकते होंगे। ऐसे में आपने एक चीज पर जरूर गौर किया होगा कि किसी भी होटल में 13 नंबर का कोई कमरा नहीं होता। जी हां यह बिल्कुल सच है। अगर आपने अब तक इस पर गौर नहीं किया है तो आइये हम बताते हैं। इसके पीछे वजह क्या है।

अशुभ माना जाता है 13 नंबर

दरअसल, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि पश्चिमी देशों में 13 नंबर को अशुभ माना जाता है। वहां के लोगों में 13 अंक को लेकर काफी डर देखा जाता हैं। इसलिए पश्चिमी देशों के होटल में न तो 13 नंबर का कमरा होता है और न ही 13वीं मंज़िल। 12वीं के बाद सीधी 14वीं मंजिल आ जाती है। पश्चिमी देशों की देखा देखी भारत के हॉटल में भी 13 नंबर का कमरा नहीं रखा जाता है।

13 नंबर के पीछे दावा

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार यीशु मसीह को किसी व्यक्ति ने धोखा दे दिया था। ये वही व्यक्ति था, जिसने उनके साथ बैठकर खाना खाया था। उस वक्त वह 13 नंबर कुर्सी पर बैठा था। इस घटना के बाद से यूरोप, अमेरिका सहित कई देशों में 13 नंबर को अशुभ माना जाने लगा और लोग 13 नंबर को लेकर दूर ही रहने लगे।



13 नंबर से डर क्यों लगता है?

भारत के होटलों में ऐसा इसलिए होता हैं। क्योंकि अधिकतर होटल Foreign Tourist को ध्यान में रख कर बनाये जाते हैं। इसलिये यहां के होटल में भी 13 नंबर का कोई कमरा नहीं बनाया जाता है। 13 नंबर से लगने वाले इस डर को Triskaidekaphobia कहा जाता है। वहीं अगर फ्रांस की बात करें, तो वहां खाने की टेबल पर 13 कुर्सियों का होना अनलकी माना जाता है।

चंडीगढ़ में नहीं है सेक्टर 13 
यही नहीं, भारत में चंडीगढ़ ऐसा शहर है, जहां सेक्टर 13 नहीं है। ऐसा इसलिए क्यों कि शहर का जिसने नक्शा तैयार किया था वो विदेश था और वो 13 नंबर को अशुभ मानता था। आज भी चंडीगढ़ में सेक्टर 13 नहीं है।

 

यह भी पढ़ें- नहीं देखा होगा कभी रेगिस्तान में फैशनेबल कपड़ों का पहाड़


संबंधित समाचार