होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Dhanteras 2022: धनतेरस पर बर्तन खरीदना क्यों होता है शुभ, भूल से भी न खरीदे ये चीजें

Dhanteras 2022: धनतेरस पर बर्तन खरीदना क्यों होता है शुभ, भूल से भी न खरीदे ये चीजें

 

रोशनी के पर्व दीपावली (Diwali) का आरंभ धनतेरस से माना जाता है। धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार रविवार (23 अक्टूबर 2022) को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश (Lakshmi-Ganesh) के साथ भगवान कुबेर (kuber)और धन्वंतरि देव (Dhanvantari Dev) की भी पूजा की जाती है।हिन्दू धर्म में धनतेरस (Dhanteras) को लेकर कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी और खासतौर पर बर्तन की खरीदारी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन जो भी खरीदा जाता है उसकी ज्यादा से ज्यादा वृद्धि होती है। इसलिए इस दिन लोग कई सामानों की खरीदारी करते हैं। 

धनतेरस पर इसलिए खरीदते हैं बर्तन (That's why we buy utensils on Dhanteras)
पौराणिक कथा (Mythology) के मुताबिक जब अमृत कलश के लिए देवताओं और दानवों ने समुद्र मंथन किया। तो इस मंथन के दौरान एक-एक करके 14 रत्नों की प्राप्ति हुई। समुद्र मंथन के दौरान उन्हीं 14 रत्नों में माता लक्ष्मी जी (Lakshmi) और भगवान धन्वंतरि भी उत्पन्न हुए थे। इस मंथन के दौरान जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए तब उनके हाथ में अमृत कलश था। हिन्दू मान्यता के अनुसार इसी वजह से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है।

बर्तन खरीदना माना जाता है शुभ (Buying utensils is considered auspicious)
धनतेरस के दिन लोग बर्तन, सोना, चांदी आदि चीजें खरीदते हैं। इस दिन कुछ भी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन कोई भी खरीदारी करते हैं तो उसमें 13 गुना ज्यादा वृद्धि होती है। इस दिन लोग बर्तन के साथ-साथ चांदी के लक्ष्मी-गणेश औक चांदी के सिक्के आदि भी घर लेकर आते हैं। ताकि उनके घर में बरकत बनी रहे और उन्हें लक्ष्मी जी कृपा प्राप्त हो।

धनतेरस के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीजें (Do not buy this thing even by mistake on the day of Dhanteras)
* ज्योतिष के अनुसार एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का और लोहे को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से इन दोनों धातु से बनी चीजों को धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।
* धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि इससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है।
* धनतेरस के दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन खरीदना भी अशुभ होता है।
* खाली बर्तन को भी घर में न लाएं क्योंकि यह अशुभता का संकेत होता है।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Vrat Katha 2022 : क्यों रखा जाता है करवा चौथ का व्रत ? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त


संबंधित समाचार