होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आखिर गोंद अपनी ही बोतल में क्यों नहीं चिपकती? जानिए इसके पीछे का दिलचस्प वैज्ञानिक कारण

आखिर गोंद अपनी ही बोतल में क्यों नहीं चिपकती? जानिए इसके पीछे का दिलचस्प वैज्ञानिक कारण

 

Amazing facts about glue: फेविकोल और फेवीक्विक, इन दोनों का यूज तो मैंने तो खूब किया है, आपने भी इसका यूज किया ही होगा। जब भी कुछ टूट जाता है तो हम लोगों के दिमाग में तुरंत ही फेविकोल या फिर फेवीक्विक का नाम आता है। अगर प्लास्टिक जैसे हार्ड चीज को चिपकाना हो तो हम लोग फेविक्वक का यूज करते हैं तो वहीं हल्की चीजों को चिपकाने के लिए फेविकोल का यूज करते हैं। इसके अलावा कई बार घर के बेकार सामान से कई सजावटी और उपयोगी चीजों को बनाने के लिए भी इन ग्लू का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आपने कभी खुद से यह सवाल पूछा है कि जिस ग्लू से हम लोग इतनी सारी चीजों को चिपकाते हैं, वो कभी खुद के बोतल या डिब्बे में क्यों नहीं चिपकते हैं? आज हम आपको इस सवाल का जवाब बताएंगे।

बोतल में आखिर क्यों नहीं चिपकता ग्लू?

हम लोगों ने ग्लू की मदद से कई सारी चीजों को जोड़ा है और फिर से उसका इस्तेमाल किया है मगर आपने कभी नहीं सोचा कि ग्लू अपने बोतल में क्यों नहीं चिपकता है। आइए आज इसका जवाब देते हैं। दरअसल कोई भी गोंद यानी ग्लू आम तौर पर बोतल के अंदर नहीं चिपकता क्योंकि यह हवा या नमी के संपर्क में आने पर ही जमता है और सील बंद बोतल इन दोनों चीजों को अंदर नहीं जाने देती।

आपको बता दें कि कुछ ग्लू तब जमते हैं जब उनका सॉल्वेंट हवा में उड़ जाता है तो वहीं कुछ गोंद नमी की वजह से होने वाले केमिकल रिएक्शन से सख्त हो जाते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि दोनों तरह के ग्लू को जमने के लिए जिस कंडीशन की जरूरत होती है, वो कंडीशन एक बंद बोतल के अंदर नहीं होता है और यही वो कारण है कि ग्लू जो कई चीजों को चिपकाने के काम आता है, वो अपने बोतल के अंदर नहीं चिपकता है और बोतल के खुलने के बाद रिएक्ट करके वो जमता है। उम्मीद है कि आपको अब यह समझ में आ गया होगा कि एक ग्लू कैसे काम करता है और वो अपने बोतल के अंदर कभी चिपकता क्यों नहीं है।

नोट: इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और जनता टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।


संबंधित समाचार