होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिव्यांका त्रिपाठी के इस खतरनाक स्टंट को जिसने भी देखा उड़ गए होश, रोहित शेट्टी भी हुए इंप्रेस

दिव्यांका त्रिपाठी के इस खतरनाक स्टंट को जिसने भी देखा उड़ गए होश, रोहित शेट्टी भी हुए इंप्रेस

 

जानलेवा स्टंट और खतरे से भरपूर रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11' 17 जुलाई से टीवी पर ऑनएयर हो गया है। फैन्स इस शो के हर एपिसोड को देखने के लिए बेताब है क्योंकि इस बार इसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुई है। जिसमें टीवी इंड्रस्ट्री के कई बड़े चेहरे जैसे दिव्यांका त्रिपाठी राहुल वैद्य श्वेता तिवारी,अर्जुन बिजलानी समेत कई हिस्सा ले रहे हैं। शो के पहले दिन कंटेस्टेंट्स को खतरनाक टास्क दिया गया। जिसमें खतरनाक स्टंट करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने सबका दिल जीत लिया। दिव्यांका त्रिपाठी की दिलेरी को देखकर शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी उनकी तारीफ की। वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैन्स भी दिव्यांका की हिम्मत की दाद दे रहे हैं। हालांकि यह टास्क करते वक्त दिव्यांका को चोट भी आईं मगर उन्होंने हार नहीं मानी।

दरअसल, शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11' के सभी कंटेस्टेंट्स का पहला टास्क दिया था। इसके तहत कंटेस्टेंट्स को मगरमच्छ और इगुआना को उठाकर एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स में डालना था। जिसे देखकर सभी कंटेस्टेंट्स के पसीनें छूट गए। सब बेहद खबरा रहे थे आखिर ये कैसे होगा, लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी ने मगरमच्छ और गोधा को बिना डरे गोद में उठाकर दूसरे बॉक्स में डाल दिया। इस दौरान मगरमच्छ ने दिव्यांका पर वार भी किया। जिससे उनके चेहरे पर चोट आई है। मगर वह नहीं डरी और अपने टास्ट को पूरा किया। दिव्यांका की निडरता को देखकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि इससे पहले कभी किसी ने दिव्यांका को ऐसे नहीं देखा था, दिव्यांका बहुत ही मासूम सी दिखती हैं यह टास्क उन्होंने बिना डरे और बड़ी की सावधानी से पूरा किया। वैसे तो इस टॉस्क को टीवी एक्टर अर्जून बिजलानी, अभिनव जैसे कंटेस्टेंट्स ने पूरा किया। मगर दिव्यांका ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं राहुल वैद्य और निक्की तंबोली इस टास्क को हो गए। दिव्यांका की तारीफ रोहित शेट्टी ने भी की, उन्होंने कहा कि वह उन्हें एक फाइनलिस्ट के तौर पर देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Mausam: हरियाणा में झमाझम बारिश, कई शहरों में जलभराव


संबंधित समाचार