Bangladesh News: बांग्लादेश छोड़ने पर मजबूर हुई शेख हसीना अभी तक अपने ठिकाने के लिए अलग-अलग देशों के दरवाजे खटखटा रही हैं। भारत ने उन्हें कुछ समय के लिए शरण दी है। इसी बीच बांग्लादेश में उनके साथ हुई साजिश को लेकर कई राज सामने आ रहे हैं। हाल ही में अमेरिका की चाल को लेकर भी पर्दाफाश हुआ है। शेख हसीना ने खुद सामने आकर खुलासा किया कि अमेरिका बांग्लादेश से एक चीज पाने की जिद कर रहा था और मना करने पर उनके खिलाफ साजिश रची गई।
बवाल के बाद हसीना का पहला स्टेटमेंट
शेख हसीना को आनन फानन में इस्तीफा देकर अपना देश छोड़कर भागना पड़ा। कहीं जगह नहीं मिला तो शेख हसीना भारत में लैंड और उन्हें अस्थाई तौर पर कुछ दिनों के लिए शरण और सुरक्षा दी गई। शेख हसीना ने रविवार 11 अगस्त को बवाल पर पहला स्टेटमेंट जारी कर हलचल मचा दी। इस स्टेटमेंट में अमेरिका के चाल पर बवाल काटा हैं। अमेरिका की चाल का जाल जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
US बंगाल की खाड़ी पर प्रभुत्व चाह रहा
शेख हसीना ने कहा है कि मुझे बांग्लादेश से इसलिए निकाला गया क्योंकि उन्होंने अमेरिका को बंगाल की खाड़ी में अपना प्रभुत्व स्थापित करने में मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि, 'मै सत्ता पर काबिज रह सकती थी। अगर मैंने सेंट मार्टिन की संप्रभुता अमेरिका को दे दी होती, जिससे US को बंगाल की खाड़ी मे अपना प्रभुत्व स्थापित करने का मौका मिल जाता' उन्होंने बांगलादेशियों से अपिल की है 'की वे बहकावे में न आए' इसके साथ ही हसीना ने साफ कर दिया हैं कि वो जल्द ही अपने घर लौटेंगी।
यह भी पढ़ें- क्या दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? आया बड़ा अपडेट