होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में पड़ सकता है पाला, ओले गिरने की भी संभावना

हरियाणा में पड़ सकता है पाला, ओले गिरने की भी संभावना

 

प्रदेश में नए साल की पहली बारिश इस वीकेंड में हो सकती है। ओलावृष्टि के भी आसार हैं। साथ ही शीतलहर चलेगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दो और तीन जनवरी को पाला भी पड़ सकता है।

अम्बाला व कुरुक्षेत्र में यह 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गुड़गांव में रात का पारा प्रदेश में सबसे कम 2 डिग्री रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन धुंध छाने व पाला जमने की संभावना है। रात का पारा कम हो सकता है। 4 जनवरी को फिर से पश्चिम विक्षोभ असर दिखा सकता है। इससे छह जनवरी तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 5 जनवरी को कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इससे सबसे अधिक खतरा 6.5 लाख हेक्टेयर में खड़ी सरसों की फसल को हो सकता है। उधर, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटे में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। वहीं 4-5 जनवरी को भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

 


संबंधित समाचार