होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मौसम की जानकारी: मुंबई में बारिश को लेकर हाई अलर्ट, दिल्ली समेत उत्तर भारत में चेतावनी जारी

मौसम की जानकारी: मुंबई में बारिश को लेकर हाई अलर्ट, दिल्ली समेत उत्तर भारत में चेतावनी जारी

 

मौमस विभाग की उत्तर भारत को लेकर भविष्यवाणी कमजोर रही लेकिन दक्षिण भारत में मानसून का असर तेज है। यहां पर मानसूनी बरसात तेजी से हो रही है। जिसके चलते कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी मानसून का इंतजार किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में अगले 4-6 घंटों के दौरान भंडारा, चंद्रपुर, गोंदिया, कोलापुर, नागपुर, रत्नागिरी, वर्धा, यवतमाल, सिंधुदुरग, सांगली जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ बिहार में अगले 4-6 घंटे के दौरान बारिश होगी।

बिहार के अरवल, बेगूसराय, भोजपुर, गोपालगंज, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पुरबा और पश्चिम चंपारण, पटना, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, सीवान, वैशाली जिलों बारिश का अलर्ट किया है। भारत का पूर्वी राज्य बिहार, इस मानसून के मौसम में अब तक का सबसे अधिक वर्षा वाला राज्य है। राज्य में बारिश सामान्य से दोगुने से अधिक है।

 जबकि झारखंड में अगले कुछ दिनों में बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, जमशेदपुर, जमुई, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, सिंहभूम, रामगढ़, रांची जिलों में अगले 4 से 6 घंटे के दौरान बारिश होगी। कर्नाटक में अगले 4-6 घंटों के दौरान बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, उत्तरा और दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गडग, ​​गुलबर्गा, हावेरी, कोप्पल, रायचूर, शिमोगा, उडुपी, यादगीर जिलों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बदमाशों ने देशी बम का किया ट्रायल, चपेट में आने से 14 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत


संबंधित समाचार