होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान, पंजाब में 19 मई को होगा मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान, पंजाब में 19 मई को होगा मतदान

 

(Edited by: रक्षित कुमार)

निर्वाचन आयोग ने रविवार को शाम सवा पांच बजे लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया।  मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। पहले चरण में 91 सीटों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में 97 सीटों के लिए चुनाव होगा। पूरा चुनाव 7 चरणों में होगा। 

सात चरणों में होगा मतदान:

पहला चरण 11 अप्रैल 
दूसरा चरण 18 अप्रैल 
तीसरा चरण 23 अप्रैल 
चौथा चरण :  29 अप्रैल 
पाचवां चरण :  6 मई 
छठवां चरण : 12 मई
सातवां चरण : 19 मई

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम  23 मई को जारी किए जाएंगे।

 

Lok Sabha Election 2019 : किस सीट पर कब होगा मतदान

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के मुताबिक देश में कुल 7 चरणों में मतदान होगा। हालांकि कुछ राज्यों में दो या इससे ज्यादा चरणों में मतदान होगा, लेकिन पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में एक चरण में मतदान संपन्न करा लिया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के मुताबिक देश में कुल 7 चरणों में मतदान होगा। हालांकि कुछ राज्यों में दो या इससे ज्यादा चरणों में मतदान होगा, लेकिन पंजाब में एक चरण में मतदान संपन्न करा लिया जाएगा। पंजाब में कुल 13 सीटों के लिए 19 मई को मतदान होगा। फिलहाल पंजाब में कांग्रेस सत्ता में हैं।   

पंजाब के बड़े चेहरे: कैप्टन अमरिंदर सिंह (कांग्रेस), नवजोत सिंह सिद्धू (कांग्रेस), प्रकाश सिंह बादल (शिरोमणि अकाली दल), विजय सांपला (बीजेपी), भगवंत मान (आप), हरपाल सिंह चीमा (आप), सुखपाल सिंह खैरा (पंजाब एकता पार्टी)


संबंधित समाचार