होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म

विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म

 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। मुंबई के अस्पताल में आज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कोहली ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, 'आप लोगों को खुशी के साथ यह सूचित करना चाहते हैं कि हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।'

क्रिकेटर ने आगे लिखा, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक है और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने के लिए मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।'

बता दें कि विराट कोहली ने ट्विटर के साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी अपने फैन्स के साथ यह खुशी शेयर की है। वही, बेटी के जन्म की खबर के बाद से ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं।


संबंधित समाचार