होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Vijay Diwas 2021: जब इंदिरा गांधी ने आधी रात को किया था पाकिस्तान से जंग का ऐलान

Vijay Diwas 2021: जब इंदिरा गांधी ने आधी रात को किया था पाकिस्तान से जंग का ऐलान

 

आज भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 1971 में हुए युद्ध के 50 साल पूरे हो गए हैं। ये वही युद्ध है जिसने एक नए मुल्क बांग्लादेश को जन्म दिया था और इसी दिन पाकिस्तान के इतिहास में करारी हार के तौर पर 16 दिसंबर का दिन दर्ज हो गया था। यूं तो यह जंग पाकिस्तान के पश्चिम और पूर्वी हिस्से के बीच चल रही थी, लेकिन इस जंग में पाक की ओर से भारत पर भी हवाई हमले किए गए। ऐसे में भारत चुप कैसे बैठ सकता था। इसके जवाब में 3 दिसंबर, 1971 से भारत भी इस युद्ध में कूद गया और पश्चिम से लेकर पूर्व तक में पाक सेना (Pak Army) पर जोरदार हमला बोला। इस युद्ध में भारत की तीनों सेनाएं सक्रिय हो गई और अंत में 16 दिसंबर, 1971 को 93 हजार पाक सैनिकों के सरेंडर के साथ भारत ने जंग को जीता। यही नहीं इस युद्ध के परिणाम स्वरूप पड़ोस में एक नए मुल्क बांग्लादेश का भी उदय हुआ। बता दें कि इस युद्ध की शुरुआत से पहले तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने राष्ट्र के नाम एक संदेश जारी किया था। आईए जानते हैं क्या था वह संदेश...

इंदिरा गांधी ने आधी रात को देश के नाम किया संबोधन
आधी रात को देश के नाम संबोधन करते हुए इंदिरा गांधी ने कहा था कि, 'मैं आप सभी से ऐसे समय बात कर रही हूं, जब देश और हमारे लोग एक बड़ी आपदा से गुजर रहे हैं। कुछ घंटों पहले ही 5:30 बजे शाम को पाकिस्तान ने हमारे खिलाफ पूर्ण युद्ध की शुरुआत कर दी है। पाकिस्तान एयरफोर्स ने अचानक हमारे अमृतसर, पठानकोट, श्रीनगर, अवंतिपुर, उत्तरलाई, जोधपुर, अंबाला और आगरा एयरफील्ड्स पर हमले कर दिए हैं। इसके अलावा उनकी थल सेना सुलेमानखी, खेमकरण, पुंछ और अन्य सेक्टर्स में गोलीबारी कर रही है।

बांग्लादेश में चल रहा युद्ध भारत का युद्ध बन गया है
इंदिरा गांधी ने कहा, 'पिछले साल मार्च से ही हम पूरी दुनिया से इस मामले में शांतिपूर्ण समाधान की अपील कर रहे हैं। हमारी यही मांग है कि उन लोगों के अधिकार दिए जाएं, जो सिर्फ लोकतंत्र में अपनी उपस्थिति चाहते हैं। उनका इतना ही अपराध है कि उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से वोट किया था।' इस मौके पर इंदिरा गांधी ने साफ कहा, ... आज बांग्लादेश में चल रहा युद्ध भारत का युद्ध बन गया है। यह युद्ध मुझ पर, मेरी सरकार और देश के लोगों पर थोपा गया है। हमारे पास देश को युद्ध में ले जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हमारे बहादुर अफसर और सैनिक चौकियों पर हैं और देश की रक्षा को आगे बढ़ रहे हैं। पूरे देश में आपातकाल घोषित किया जाता है। हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है और हम हर चीज के लिए तैयार हैं।'

इंदिरा गांधी ने देशवासियों से की थी यह अपील
इतना ही नहीं उन्होंने इस मौके पर देशवासियों से भी कुछ अपील की। उन्होंने कहा कि, '...हमें लंबे समय तक संघर्ष और त्याग के लिए तैयार रहना होगा। हम शांति पसंद लोग हैं, लेकिन हम जानते हैं कि जब तक आप अपनी स्वतंत्रता, लोकतंत्र और जिंदगी की सुरक्षा नहीं कर पाते, तब तक शांति नहीं रह सकती। इसलिए आज हमें न सिर्फ अपनी अखंडता के लिए लड़ना है बल्कि अपने देश के मूलभूत आदर्शों को मजबूती देने के लिए भी लड़ना है।

यह भी पढ़ें- DTC ने फिर शुरू दिल्ली से काठमांडू के लिए बस सेवा, जानें किराया, कब और कहां से चलेगी बस 


संबंधित समाचार