होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शादी में क्यों नहीं बुलाया? छोटी फैन के सवाल पर विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब वायरल

शादी में क्यों नहीं बुलाया? छोटी फैन के सवाल पर विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब वायरल

 

 Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच विजय से एक छोटी फैन ने पूछा कि आखिर उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया। इस पर जो एक्टर ने रिएक्शन दिया है वो काफी मजेदार है। इतना ही नहीं विजय देवरकोंडा का जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विजय देवरकोंडा से फैन ने पूछा,'क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं? फिर हमारा क्या?।' ये सवाल विजय और रश्मिका की शादी को लेकर था, जिसमें उनके सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इस पर विजय देवरकोंडा ने रिप्लाई करते हुए छोटी फैन से कहा कि वो उन्हें अपने घर लंच पर बुलाएंगे। 

छोटी बच्ची को विजय देवरकोंडा ने घर पर किया इंवाइट

इतना ही नहीं एक्टर ने ये भी कहा कि आप अपना पसंदीदा खाना और मिठाई बताओ ताकि उसे घर पर बनाया जा सके। विजय देवरकोंडा ने ये जवाब तेलुगु में दिया था। उन्होंने बड़े रही प्यार से अपनी छोटी फैन को खाने के लिए इंवाइट किया। 

विजय ने कमेंट में लिखा,'प्यारी बच्ची, मैं तुम्हें लंच के लिए अपने घर बुलाऊंगा। अपना पसंदीदा खाना और मिठाई मुझे बताओ। हम इसे घर पर तैयार करेंगे और खुशी-खुशी खाएंगे ।' एक्टर का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स विजय के इस बातचीत के स्क्रीनशॉट्स को शेयर कर रहे हैं। मालूम हो विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के संग 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लिए। इस शादी में कपल के परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए थे। 

बता दें रश्मिका और विजय ने पिछले साल अक्तूबर में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। रश्मिका और विजय ने 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन का आयोजन किया था.इस दौरान रश्मिका ने रेड साड़ी और पारंपरिक गहने पहने थे और सिंदूर लगा रखा था। वहीं, विजय देवरकोंडा क्रीम कलर की कुर्ता और धोती में नजर आए। 


संबंधित समाचार