होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Uttarakhand: Haldwani में हुई आगजनी के बाद बनभूलपुरा में क्या आया बदलाव, जानें

Uttarakhand: Haldwani में हुई आगजनी के बाद बनभूलपुरा में क्या आया बदलाव, जानें

 

8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई आगजनी की घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में है। यह घटना तब घटित हुई जब नगर निगम और पुलिस की टीम बनभूलपूरा में अवैध मदरसे को हटाने गई थी। इस दौरान उपद्वियों ने टीम पर पथराव के साथ हमला भी कर दिया, इतना ही पुलिस थाने कों भी आग के हवाले कर दिया था। इस पूरे घटनाक्रम के कुल 6 लोगों की मौत हुई थी और 300 से अदिक लोग घायल हो गए थे। इतना ही नहीं पुलिस के जवान सहित नगर निगम के कर्मचारियों को गंभीर रूप से चोटें आई। 

बता दें कि इस घटना को बीते हुए करीब 14 दिन हो गए हैं। लेकिन इस इलाके का नजारा बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। जिधर देखों उधर गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। मलिक के बगीचे में जहां नजर डालो वहां लोगों के घरों में ताले लटके हुए दिखाई देते हैं। दुकानों के दरवाजे और शटर टूटे हुए हैं। केवल चुन्निंदा घरों में ही ताले नही लगे हुए है और उन घरों में भी केवल महिलाएं नजर आ रही हैं। 

इसके साथ ही, जिस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए ये उपद्रव किया गया था अब वह अवैध मदरसा नजर नहीं आता है। इसका मलबा अब नमाज स्थल के बेसमेंट में भर दिया गया है।    

ये भी पढ़ें-  हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के येलो अलर्ट, 25 फरवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश का पुर्वानुमान


संबंधित समाचार