होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Uttarakhand Election 2022: कुमाऊं में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का आगाज, CM ने दिखाई हरि झंडी

Uttarakhand Election 2022: कुमाऊं में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का आगाज, CM ने दिखाई हरि झंडी

 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कुमाऊं में रविवार यानि आज से विजय संकल्प यात्रा (Vijay Sankalp Yatra) का आगाज किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ बाबा बागनाथ की धरती से किया गया। वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Puskar Singh Dhami) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

ग्रामीण विधानसभा में निकाली गई विजय यात्रा 
गढ़वाल मंडल (Garhwal) में विजय संकल्प यात्रा कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद (swami yatiswarananda) के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में यात्रा निकाली गई।

चौकोड़ी और पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेगा रथ
इस रथ यात्रा को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नुमाइशखेत से रवाना होकर रथ कपकोट होते हुए चौकोड़ी और पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेगी यह यात्रा।

यात्रा के दौरान पिछले घोषणा पत्र के मुताबिक किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। जनता से नए सुझावों को भी लिया जाएंगा। राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पूर्व में एलईडी (LED) भेजी गई थी। जिसके माध्यम से सरकार के कार्य और योजनाओं की जानकारी जनता को दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार का राज्य आंदोलनकारियों को तोहफा, एक हजार से 1400 रुपये तक बढ़ाई पेंशन


संबंधित समाचार