होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Uttarakhad Election 2022: नैनीताल सीट से कांग्रेस के इन तीन नेताओं ने की दावेदारी

Uttarakhad Election 2022: नैनीताल सीट से कांग्रेस के इन तीन नेताओं ने की दावेदारी

 

कांग्रेस के टिकट के लिए नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से तीन लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसमें हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौटे पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व विधायक सरिता आर्य और हेम आर्य शामिल हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों को देखते हुए दावेदारों के बायोडाटा एकत्रित कर लिए हैं। पर नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस के लिए स्थिति थोड़ी अलग है।

दरअसल कुछ समय पहले तक जिसे भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस व कार्यकर्ता आक्रामक रहते थे। वह अब कांग्रेस में शमिल हो चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनने का सपना देख रहे दावेदारों को करारा झटका लगा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि पर्यवेक्षकों के समक्ष हेम आर्य ने नैनीताल में ही पर्यवेक्षकों के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की है। इसके अलावा संजीव आर्य व सरिता आर्य ने टिकट का दावा करते हुए बायोडाटा पर्यवेक्षकों को सौंपा है।

यह भी पढ़ें- वीडियो बनाने का जुनून ले गया युवक की जान, Video Viral


संबंधित समाचार