उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक आशुतोष टंडन की लंबे समय से चल रही बीमारी के चलते मृत्यु हो गई है। वह लखनऊ पूर्व से भाजपा के मौजूदा विधायक थे। बीमारी की वजह से वह पिछले एक महीने से ही गुडगाव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।
बता दें कि आशुतोष टंडन गोपाल लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। और कैंसर उनके शरीर के अन्य अंगों में फैल चुका था, जिसके चलते उनके शरीर के सभी अंग धीरे-धारे काम करना बंद कर रहे थे। और बीते 20 दिनों से आशुतोष टंडन वेंटिलेटर सर्पोट पर थे, किन्तु आज गुरूवार की सुबह हृदय गति रूकने से उनकी मृत्यु हो गई।
भाजपा विधायक की मृत्यु के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना शोक व्यक्त किया। और सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, श्री आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, श्री आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 9, 2023
लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा…
वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी आशुतोष टंडन की मृत्यु पर अपना शोक व्यक्त किया और भाजपा विधायक की मृत्यु को निजी क्षति बताया।