होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Uttar Pradesh: ज्ञानवापी के सर्वे का आदेश देने वाले सिविल जज को मिली धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Uttar Pradesh: ज्ञानवापी के सर्वे का आदेश देने वाले सिविल जज को मिली धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में ज्ञानवापी सर्वे (Gyanvapi Survey) से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश देने वाले सिविल जज को एक पत्र लिखकर धमकी दी गई है। सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर को भेजे गए पत्र में धार्मिक उन्माद फैलाने (spread religious frenzy) की धमकी दी गई है। न्यायाधीश रवि कुमार के अर्दली की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने न्यायाधीश रवि कुमार की सुरक्षा को और भी पुख्ता कर दिया है।

इस्लामिक अगाज मूवमेंट का लेटर पैड
जज रवि कुमार के अर्दली राजेश कुमार सोनकर (Rajesh Kumar Sonkar) के अनुसार, मंगलवार को रजिस्टर्ड डाक से सिविल जज के नाम पत्र आया है। जब सिविल जज सीनियर डिवीजन ने पत्र को खोला तो उसमें धार्मिक उन्माद फैलाने संबंधी बातें लिखी हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, सिविल जज रवि कुमार (Civil Judge Ravi Kumar) को जो पत्र मिला है, उसे नई दिल्ली के इस्लामिक अगाज मूवमेंट संगठन के कासिम अहमद सिद्दीकी के लेटर पैड पर लिखा गया था।  

आपको बता दें कि सिविल जज ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था। इसकी शिकायत जज रवि कुमार दिवाकर ने डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस आयुक्त से भी की है। कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने इस पर बताया कि कैंट पुलिस ने सिविल जज रवि कुमार के अर्दली राजेश कुमार सोनकर की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 10 पुलिसकर्मियों को जज की सुरक्षा के लिए तैनात किया है।

यह भी पढ़ें- 11 हजार बेटियों की शादी कराएगी योगी सरकार, इस दिन आयोजित होगा सामूहिक विवाह समारोह


संबंधित समाचार