होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने हिंदू संत के छुए पैर, जमकर वायरल हो रहा Video 

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने हिंदू संत के छुए पैर, जमकर वायरल हो रहा Video 

 

Pezeshkian Viral Video: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स समिट से जुड़ा एक वीडियो वायरल है। यह वीडियो ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का है। इस वीडियो में वह संस्कृतियों के सम्मान की अनोखी मिसाल पेश करते नजर आ रहे हैं।

अपने इस अहम दौरे पर पेजेश्कियान ने धर्मगुरुओं, कारोबारियों और बुद्धिजीवियों से भी मुलाकात की। साथ ही एक खास संवाद में उन्होंने जगद्गुरु सतीशाचार्य से मुलाकात की। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पेजेश्कियान को जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर छूकर आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है।

वीडियो में पैर छूते नजर आ रहे पेजेश्कियान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ईरानी राष्ट्रपति जगद्गुरु सतीशाचार्य से मिलकर कुछ बात करते हैं। इसके बाद झुककर पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। इस मौके पर जगद्गुरु ने धर्म पर वक्तव्य भी दिया। धर्म संसद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर गोस्वामी सुशील जी महाराज एवं पतंजलि योग पीठ के आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे।

जगद्गुरु बोले- सनातन पूरी दुनिया को मानवता का संदेश देता है

इस कार्यक्रम के आध्यात्मिक मूल्यों को लेकर भी चर्चा की गई। जगद्गुरु सतीशाचार्य ने कहा कि सनातन पूरी दुनिया को मानवता संदेश देता है। सबको एक परिवार के रूप में देखता है। वहीं ईरान के राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कहा कि धर्म और धार्मिक शिक्षाओं का उद्देश्य मानवता की रक्षा और न्याय व्यवस्था को स्थापित करना है। वीडियो में जगद्गुरु कहते हुए नजर आ रहे हैं कि धर्म बताता है कि आप सब एक रहें। सनातन धर्म इसलिए दुनिया का सबसे पौराणिक धर्म है। यह धर्म की जय कहता है। यह नहीं कहता कि किस धर्म की जय हो। प्राणियों में सद्भावना हो। यानी जिन लोगों में भी प्राण हैं, उनमें सद्भावना का संदेश देता है। इसके अलावा पेजेश्कियान ने अबू धाबी के युवराज खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मीटिंग की। अमेरिकी हमलों के बाद से यह उनकी पहली बैठक है।


संबंधित समाचार