होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UPSC CSE का रिजल्ट जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट

UPSC CSE का रिजल्ट जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित किए। यूपीएससी सीएसई 2022 की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मार ली है। ये रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर देख सकते है। 

लड़कियों ने मारी बाजी 

इस बार टॉप 5 में तीन लड़किया हैं। वहीं, टॉप 5 में 2 लड़के भी शामिल हैं। इस परीक्षा में इशिता किशोर नेटॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया रही हैं, जबकि तीसरे स्थान पर उमा हरित एन हैं। चौथा स्थान पर मयूर हजारिका और पांचवा स्थान गहना नव्या ने हासिल किया है। 


इस आसान तरीके से देखें अपना रिजल्ट 

- नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर upsc.gov.in पर जाएं।

- यहां होमपेज पर Examination या Results सेक्शन में जाएं।

- ऐसा करने पर जो पेज खुले उस पर UPSC Final Result पर क्लिक करें।

- ऐसा करते ही फिर आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा।

- यहां अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दूसरे डिटेल डालें।

- ये डिटेल डालकर सबमिट कर दें।

- ऐसा करने के बाद download के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे।

- यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

 


संबंधित समाचार