होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू, सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ मीडिया से करेंगे बात

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू, सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ मीडिया से करेंगे बात

 

UP Budget 2026: यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार यानी आज से शुरू होगा। सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करेंगे। सरकार का एजेंडा बताएंगे। सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी तैयारी के साथ सत्र में पहुंचेंगे। वहीं राज्यपाल के अभिभाषण के बाद राज्य सरकार द्वारा विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही पूर्व एवं वर्तमान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। बुधवार को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। 

 बजट सत्र को लेकर विधानभवन की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

बता दें की विधानमंडल का बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान विपक्ष मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर), कोडीन कफ सिरप की तस्करी, विदेश नीति, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने का अंदेशा लगाया जा रहा है। खासकर समाजवादी पार्टी के सदस्य अभिभाषण के दौरान इन मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकते हैं। बजट सत्र को लेकर विधानभवन की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी किए गए हैं।

अभिभाषण के दौरान दोनों सदनों के सदस्य विधानसभा के मुख्य मंडप में मौजूद रहेंगे

रविवार को सर्वदलीय बैठक और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इसमें सभी दलों ने सदन को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। सोमवार को वर्ष 2026 के पहले सत्र की शुरुआत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' से होगी। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा अभिभाषण पढ़कर सुनाया जाएगा। इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी शामिल होगी। अभिभाषण के दौरान दोनों सदनों के सदस्य विधानसभा के मुख्य मंडप में मौजूद रहेंगे।


संबंधित समाचार